भारतीय सेना ने अपना ही हेलीकॉप्टर मार गिराया: पाकिस्तानी उर्दू प्रेस रिव्यू
पाकिस्तान से छपने वाले उर्दू अख़बारों में इस हफ़्ते पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और भारत-पाकिस्तान के आपसी संबंधों से जुड़ी ख़बरें सुर्ख़ियों में रहीं. सबसे पहले बात भारत-पाकिस्तान के आपसी संबंधों की. पाकिस्तान का कहना है कि 27 फ़रवरी को जो भारतीय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और उसमें सवार पांच लोग मारे गए थे वो किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ था बल्कि उसे ख़ुद भारतीय सेना ने मार गिराया था. अख़बार जंग ने अपने पहले पन्ने पर इस बारे में लिखा है जिसकी सुर्ख़ी है, ''भारत ने अपने ही छह फ़ौजी मार दिए, हेलिकॉप्टर भी तबाह.'' भारतीय सेना ने अपना ही हेलीकॉप्टर मार गिराया अख़बार लिखता है कि भारत का एक और झूठ बेनक़ाब हो गया जिसका भांडा ख़ुद भारतीय मीडिया ने फोड़ दिया. भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर किसी तकनीकी ख़राबी के कारण नहीं बल्कि भारतीय सेना की मिसाइल से ही तबाह हुआ था जिसके नतीजे में छह सैनिक मारे गए थे. भारतीय मीडिया के हवाले से अख़बार लिखता है कि भारतीय सेना मरने वालों के परिजनों और पूरे भारत से झूठ बोलती रही. अख़बार आगे लिखता है कि ये घटना भारत और पाकिस्तान ...