Posts

Showing posts from December, 2018

2018 में राजनीति से जुड़ी कुछ ख़ास तस्वीरें

राजनीति में भी कई ऐसे पल आए जिनके बारे में भविष्य में ज़िक्र होता रहेगा. कुछ ऐसे पल कैमरे में भी क़ैद हुए. पेश हैं राजनीति से जुड़ी कुछ ऐसी ही चुनिंदा तस्वीरें. ऊपर दिख रही पहली तस्वीर कर्नाटक में कांग्रेस की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौक़े पर ली गई थी. ये तस्वीर इसलिए ख़ास बन गई क्योंकि इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीएसपी प्रमुख मायावती काफ़ी करीब नज़र आ रही हैं. तस्वीर में राहुल गांधी भी हैं. जो दोनों महिलाओं के स्नेह को देखकर ख़ुश हो रहे हैं. इस साल जुलाई में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद में एक लंबा भाषण दिया और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया. ये तस्वीर उस वक़्त ख़ूब वायरल हुई थी. ये साल कांग्रेस के लिए काफ़ी अहम रहा. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनी. राजस्थान में सरकार तो बन गई, लेकिन फिर पेंच मुख्यमंत्री पद के उम्मीवार पर जा फंसा. रेस में दो नाम थे. दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट. आख़िरकार कांग...

ट्रेंट बोल्ड का कारनामा, 15 गेंद में ख़र्चे 4 रन, झटके 6 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और चेतेश्वर पुजारा का शतक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेकिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड के एक तेज़ गेंदबाज़ के करिश्मे को भी लोग सलाम कर रहे हैं. श्रीलंका के ख़िलाफ़ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 15 गेंदों के अंतराल पर छह विकेट लेकर खेल प्रशंसकों को हैरान कर दिया . इन 15 गेंदों में उन्होंने सिर्फ चार रन ख़र्च किए. श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में गुरुवार को अपनी शानदार लेट स्विंग की बदौलत उन्होंने यह कारनामा किया. इस स्पेल में उनका एक ओवर ऐसा था जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके. बोल्ट ने रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, दुश्मंता चमीरा और लाहिरु कुमारा को पवेलियन भेजा. आईसीसी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, "ट्रेंट बोल्ट ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 30 रन देकर 6 विकेट लिए. 45 मिनट पहले उनके नाम एक भी विकेट नहीं था." इसी के साथ ट्रेंट बोल्ट भारत में भी ट्विटर ...

मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

मुंबई के मरोल (अंधेरी पूर्व) इलाक़े में सोमवार को एक पांच मंज़िला अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में घायल होने वालों की संख्या 130 से ऊपर पहुंच गई है. ईएसआईसी कामगार अस्पताल में यह आग शाम को लगभग चार बजे लगी. फ़ायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग काफ़ी बढ़ चुकी थी. आग की घटना के बाद कुछ लोगों ने अस्पताल से छलांग लगा दी जिसके कारण भी लोग घायल हुए हैं. एमआईडीसी दमकल विभाग के प्रमुख वी.एम. ओगले ने बीबीसी मराठी से कहा, "इमारत को जो नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (एनओसी) दिया गया था वह अस्थायी था . कई समस्याएं थीं जिसके कारण अंतिम एनओसी नहीं दी गई थी. यह अस्पताल केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है, ऐसा मुझे लगता है इसलिए इस कारण इस आग की ज़िम्मेदारी भी उनकी बनती है." इस क्षेत्र में काम करने वाले विक्रम माहुरकर से हमने बात की. वह आपदा प्रबंधन कंपनी चेकमेट ग्रुप के प्रमुख हैं और आग से बचने की ट्रेनिंग देते हैं. माहुरकर कहते हैं, "आग के संदर्भ में कई क़ानून हैं लेकिन यह लागू नहीं होते देखे जाते. इमारतों, अस्पतालों को लेकर अलग क़ानून हैं." जंगल में लगी...

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत के दो बड़े बदलाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबले पर्थ में खेला जा रहा है. टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं. रोहित शर्मा की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह दी गई है, विहारी छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरेंगे. पर्थ के विकेट क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों के अनुकूल माना जाता है, इसलिए स्पिनर आर अश्विन की जगह उमेश यादव को एकादश में शामिल किया गया है. भारत इस मैच में चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरा है. ये हैं- ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह. भारत पहला टेस्ट जीतकर सिरीज़ में 1-0 से आगे है. अगर पर्थ में भारत में मेजबान टीम को शिकस्त देने में कामयाब रहा तो न केवल ये उसकी 10 साल के बाद जीत होगी, बल्कि सिरीज़ में हार का विराट एंड कंपनी का डर भी जाता रहेगा. वैसे दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में होगा. वहां आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. दरअसल, पहले अब तक पर्थ में मैच वहां बहने वाली स्वान नदी की दूसरी तरफ मौजूद स्टेडियम में खेले गए हैं और जा...

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिख रही है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटे हैं. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 55 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है रायपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी आलोक पुतुल ने जानकारी दी है कि राजनांदगांव इलाक़े से मुख्यमंत्री रमन सिंह पीछे चल रहे हैं. राजनांदगांव से कांग्रेस की ओर से करुणा शुक्ला मैदान में हैं. वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं. रायपुर की सभी चार विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है. माओवादी प्रभावित नारायणपुर में राज्य के क़द्दावर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप के भी पीछे चलने की ख़बर है. आम्बिकापुर से नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह आगे चल रहे हैं. बीबीसी संवाददाता सलमान रावी भी रायपुर में मौजूद हैं. वो कह रहें हैं कि रायपुर में प्रदेश बीजेपी का मुख्यालय पूरी तरह से वीरान पड़ा हुआ है. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.) ख़लीलज़ा...