Posts

Showing posts from February, 2019

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय लड़की की कहानी

भारत के एक गांव में सैनेटरी पैड बनाने वाली महिलाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. 'पीरियडः इंड ऑफ सेन्टेंस' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में यह अवार्ड मिला है. बीबीसी संवाददाता गीता पांडे ने ऑस्कर समारोह से पहले उन महिलाओं से उनके गांव में मुलाक़ात की थी. स्नेह 15 साल की थी, जब पहली बार उनका सामना माहवारी से हुआ था. उन्हें उस वक़्त समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है. जब मैं उनसे मिलने उनके गांव काठीखेड़ा पहुंची तो उन्होंने मुझे बताया, "मैं बहुत डरी हुई थी. मुझे लगा कि मैं कुछ गंभीर बीमारी की शिकार हो गई हूं और रोने लगी." "मुझे अपनी मां को बताने की हिम्मत नहीं थी इसलिए मैंने अपनी चाची से बात की. उन्होंने कहाः तुम अब बड़ी हो गई हो, रोओ मत, यह सामान्य बात है. उन्होंने ही इस बारे में मेरी मां बताया." स्नेह अब 22 साल की हैं और उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है. वह अपने गांव की एक छोटी फैक्ट्री में काम करती हैं, जहां सैनेटरी पैड बनाया जाता है और व ह अब नायिका बन चुकी हैं. पीरियडः एंड ऑफ सेन्टेन्स, एक डॉक्यूमेंट्री ...

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Krach um 600 000 Franken Anschlussgebühren nach BaZ-Recherchen beigelegt – Therwil will Reglement revidieren Therwil. Es geht um viel Geld, ungenaue Verträge, Reglemente, die willkürlich wirken und am Rande auch um die umstrittene Scientology-Kirche. Zunächst begann alles in Minne. Die Firma Swiss Immo Trust baute von 2013 bis 2014 an guter Lage in Therwil die schmucke Überbauung Untere Mühle mit 26 Eigentumswohnungen. Doch die Freude an den Eigentumswohnungen verging den Bewohnern in den letzten sechs Monaten – nicht aufgrund der Wohnungen an sich, sondern weil plötzlich Forderungen von insgesamt 600 000 Franken im Raum stehen, mit denen die Stockwerkeigentümer nicht gerechnet haben und die für einige von ihnen kaum aufzubringen sind. Hickhack um Zahlung Bei dem Betrag handelt es sich um die Anschlussgebühren an die Kanalisation und Wasserversorgung der Gemeinde Therwil. Für die Stockwerkeigentümer ist klar: Diese Gebühren muss der ehemalige Bauherr Swiss Immo Trust bezahlen, d...

केंद्र से टकराव की राजनीति पर आगे बढ़तीं ममता

"ये आदमी (मोदी) भ्रष्टाचार का मास्टर है. पहले चाय वाला था और अब रफाल वाला बन गया है"-ममता बनर्जी "बर्बर और अराजक है बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार"-योगी आदित्यनाथ "योगी पहले अपना उत्तर प्रदेश संभालें जहां दिनदहाड़े पुलिस वालों की हत्या हो रही है" -ममता एक-दूसरे पर हमला करने वाले ये तमाम बयान बीते एक हफ़्ते के दौरान के हैं. इनसे पता चलता है कि दीदी के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अब केंद्र और बीजेपी से टकराव की राजनीति पर आगे बढ़ रही हैं. वैसे, ममता, उनकी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के आपसी रिश्ते बीते चार-पांच साल से मधुर नहीं रहे हैं. लेकिन खासकर बीते छह महीनों से इसमें तेजी से तल्खी आई है. इसकी शुरुआत बीते साल के आखिर में बीजेपी की प्रस्तावित रथयात्राओं को अनुमति नहीं देने से हुई थी. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक के दरवाजे खटखटाने के बावजूद ममता बनर्जी सरकार ने पार्टी को यहां रथयात्रा की अनुमति नहीं दी. ममता नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ भी सबसे ज्यादा मुखर रही हैं. लेकिन रथयात्रा और लगभग उसी समय से विपक्षी दलों का महागठंबधन बनान...

ट्रंप-किम की दूसरी मुलाक़ात और चार चुनौतियां

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के मुताबिक उनके और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच दूसरी मुलाक़ात 27 और 28 फरवरी को होगी. ये मुलाक़ात वियतनाम में होगी और इसमें परमाणु मुद्दे पर बातचीत होगी. इसके पहले ये दोनों नेता जून 2018 में सिंगापुर में मिले थे. दूसरी मुलाक़ात की तैयारी में जुटे दोनों नेताओं के सामने कई चुनौतियां हैं. डोनल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच जून 2018 में हुई पहली मुलाकात को लेकर बड़ा कौतुहल और चर्चा थी और दोनों ही नेताओं ने इस आडंबरपूर्ण मुलाक़ात को भुनाने का पूरा प्रयास किया. शायद उस ऐतिहासिक मुलाक़ात के दौरान संबंधों पर जमी बर्फ पिघलने का असर दोनों ओर रहा हो. लेकिन उस मीटिंग के बाद बातें उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ीं. उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों को मुक्त करने के अमरीकी लक्ष्य के मुताबिक कोई ठोस नतीजा नहीं दिखा. वहीं, उत्तर कोरिया इस बात को लेकर निराश है कि अमरीका उस पर लगी पाबंदियों में छूट देने को तैयार नहीं है. इसलिए अब दोनों पक्षों पर इस बात का दबाव है कि वो कुछ ठोस बातें लेकर आएं. दिक्कत ये है कि दोनों नेताओं ने परमाणु मुद्दे को व्यक...