Posts

Showing posts from February, 2020

कोरोना वायरस: चीन में हुबेई प्रांत में तेज़ी से बढ़ी मरने वालों की संख्या

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से सिर्फ़ बुधवार को 242 लोगों की मौत हो गई है. एक दिन में कोरोना से इतनी ज़्यादा मौत पहली बार हुई है. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है . हुबेई में 14840 और लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. हुबेई में लोगों की जाँच अब नए और व्यापक तरीक़े से हो रही है और इसलिए ये संख्या और बढ़ रही है. इस कारण अब चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1350 से भी ज़्यादा हो गई है , जबकि कुल 60 हज़ार मामले सामने आए हैं. पूरे चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 80 प्रतिशत मामले सिर्फ़ हुबेई प्रांत के हैं. हुबेई में अब जाँच के नए तरीक़े अपनाए जा रहे हैं . अब उन लोगों को भी संक्रमित लोगों में शामिल किया जा रहा है, जिनके सी टी स्कैन में फेफड़े का संक्रमण दिख रहा है और जिनमें थोड़े बहुत भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं. पहले सिर्फ़ न्यूक्लेइक एसिड टेस्ट पर ही भरोसा किया जा रहा था. इस बीच 2000 लोगों को लेकर जा रहे एक जहाज़ कंबोडिया पहुँच गया है. पाँच देशों ने इस जहाज़ को इस डर से वापस भेज दिय...