Posts

Showing posts from October, 2018

PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के कारोबारियों को भारत में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. मोदी ने व्यापार मंच शिखर सम्मेलन में कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं हमेशा 'मजबूत भारत मजबूत जापान' के बारे में बात करता हूं. इस मौके पर जापानी व्यापारियों के भारत में विश्वास दिखाने के लिए मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. मैं आप सभी को निवेश प्रक्रिया को तेज करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं.' पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए शनिवार को यहां पहुंचे थे. मोदी ने कहा, कुछ साल पहले मैंने भारत में एक मिनी जापान बनाने के बारे में कहा था. यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज आप बड़ी संख्या में भारत में काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान सरकार व कंपनियों के प्रति आभार जताया. मोदी ने कहा, जापान के भारत के साथ सहयोग की वजह से हमारी दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना आगे बढ़ रही है. मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में एक विनिर्मा...