PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के कारोबारियों को भारत में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. मोदी ने व्यापार मंच शिखर सम्मेलन में कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं हमेशा 'मजबूत भारत मजबूत जापान' के बारे में बात करता हूं. इस मौके पर जापानी व्यापारियों के भारत में विश्वास दिखाने के लिए मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. मैं आप सभी को निवेश प्रक्रिया को तेज करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं.'

पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए शनिवार को यहां पहुंचे थे. मोदी ने कहा, कुछ साल पहले मैंने भारत में एक मिनी जापान बनाने के बारे में कहा था. यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज आप बड़ी संख्या में भारत में काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान सरकार व कंपनियों के प्रति आभार जताया.

मोदी ने कहा, जापान के भारत के साथ सहयोग की वजह से हमारी दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना आगे बढ़ रही है. मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में एक विनिर्माण केंद्र बनने की संभावना है.

मोदी ने कहा, मैंने हमेशा से व्यापार करने में सहजता को अपनी प्राथमिकता में रखा है. जब हमने 2014 में सरकार की जिम्मेदारी संभाली थी तो विश्व बैंक ने भारत को व्यापार करने में सहजता की रैंकिंग में 140वां स्थान दिया था. अब भारत 100वें स्थान पर पहुंच चुका है और हम बेहतर रैंकिंग बनाने के लिए काम कर रहे हैं. बता दें कि यह पीएम मोदी का सम्मेलन के लिए जापान का तीसरा दौरा है और 2014 से आबे के साथ 12वीं मुलाकात है.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति पर करारा तंज कसा है. किसी पार्टी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री पैदा हुए, लेकिन हमें इसे बदलना होगा. यह लोकतंत्र के अस्तित्व में न होने के बराबर ही है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम गरीब आबादी वाले एक समृद्ध राष्ट्र हैं. जिन्होंने शासन किया, उन्होंने अपने परिवारों को फायदा पहुंचाया. PM के पेट से PM पैदा हुए और CM के पेट से CM पैदा हुए. वहीं, MLA के पेट से MLA और MP के पेट से MP पैदा हुए, लेकिन हमें इसे बदलना होगा.'

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

केंद्र से टकराव की राजनीति पर आगे बढ़तीं ममता