ट्रेंट बोल्ड का कारनामा, 15 गेंद में ख़र्चे 4 रन, झटके 6 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और चेतेश्वर पुजारा का शतक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेकिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड के एक तेज़ गेंदबाज़ के करिश्मे को भी लोग सलाम कर रहे हैं.

श्रीलंका के ख़िलाफ़ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 15 गेंदों के अंतराल पर छह विकेट लेकर खेल प्रशंसकों को हैरान कर दिया. इन 15 गेंदों में उन्होंने सिर्फ चार रन ख़र्च किए.

श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में गुरुवार को अपनी शानदार लेट स्विंग की बदौलत उन्होंने यह कारनामा किया. इस स्पेल में उनका एक ओवर ऐसा था जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके.

बोल्ट ने रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, दुश्मंता चमीरा और लाहिरु कुमारा को पवेलियन भेजा.

आईसीसी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, "ट्रेंट बोल्ट ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 30 रन देकर 6 विकेट लिए. 45 मिनट पहले उनके नाम एक भी विकेट नहीं था."

इसी के साथ ट्रेंट बोल्ट भारत में भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. उनके इस स्पेल को लोगों ने जमकर सराहा है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट समीक्षक डेनिस बोल्ट ने लिखा है कि बोल्ट बाएं हाथ के डेल स्टेन हैं.

खेल पत्रकार लॉरेंस बूथ ने लिखा है, "मैंने सोचा कि थोड़ा टेस्ट क्रिकेट देखूं. ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर श्रीलंका ने जल्दी जल्दी चार रनों के भीतर पांच विकेट खो दिए. इनमें से चार एलबीडब्ल्यू थे."

बोल्ट की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत न्यूज़ीलैंड को इस निर्णायक टेस्ट की पहली पारी में 74 रनों की बढ़त मिल गई है. न्यूज़ीलैंड पहली पारी में 178 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी, लेकिन उसने श्रीलंका को महज़ 104 रनों पर समेट दिया.

दूसरी पारी में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की है और मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है.

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

केंद्र से टकराव की राजनीति पर आगे बढ़तीं ममता