छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिख रही है.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटे हैं. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 55 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है

रायपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी आलोक पुतुल ने जानकारी दी है कि राजनांदगांव इलाक़े से मुख्यमंत्री रमन सिंह पीछे चल रहे हैं.

राजनांदगांव से कांग्रेस की ओर से करुणा शुक्ला मैदान में हैं. वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं.

रायपुर की सभी चार विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है.

माओवादी प्रभावित नारायणपुर में राज्य के क़द्दावर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप के भी पीछे चलने की ख़बर है.

आम्बिकापुर से नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह आगे चल रहे हैं.

बीबीसी संवाददाता सलमान रावी भी रायपुर में मौजूद हैं. वो कह रहें हैं कि रायपुर में प्रदेश बीजेपी का मुख्यालय पूरी तरह से वीरान पड़ा हुआ है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

ख़लीलज़ाद ने अमरीकी राष्ट्रपति का संदेश देते हुए इमरान ख़ान से कहा कि अफ़ग़ानिस्तानी संकट के सियासी हल के ज़रिए पूरे क्षेत्र में शांति बहाल करने के साझे उद्देश्य को हासिल करने के लिए अमरीका पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करना चाहता है.

अख़बार लिखता है कि इमरान ख़ान ने ट्रंप के इस ख़त का स्वागत किया है.

अख़बार जंग के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने इमरान ख़ान के रवैये की जमकर तारीफ़ की. क़ुरैशी ने कहा कि इमरान ख़ान पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति से दो टूक बात की.

अमरीकी राष्ट्रपति के ख़त का ज़िक्र करते हुए अख़बार लिखता है, "राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साल पहले ही दक्षिण एशिया को लेकर अपनी नीति स्पष्ट कर दी थी, लेकिन अब हमें 'डू-मोर डू-मोर' कहने वालों ने ही हम से मदद मांग ली है."

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

केंद्र से टकराव की राजनीति पर आगे बढ़तीं ममता